Ro no D15139/23

राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर कृषक रामलाल चौहान को मिला 2 एचपी पंप, सिंचाई सुविधा से खेती होगी सुगम

 

कोरबा 29 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक उन्नति को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितैषी योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार 2026 इसी सोच का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है, जिसके जरिए शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में कृषकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक दस्तावेज, योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से किसानों के कृषि कार्यों में तेजी आई है, उनकी प्रशासन तक पहुंच सरल हुई है तथा शासन के प्रति विश्वास और संतोष भी मजबूत हुआ है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेहरचुआ निवासी कृषक श्री रामलाल चौहान, पिता श्री पिंघल चौहान, जो लंबे समय से पारंपरिक खेती से जुड़े हुए हैं, सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लगभग पांच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री चौहान अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। चार बच्चों के परिवार की जिम्मेदारी के बीच सिंचाई की समस्या उनके लिए लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। नाले के किनारे स्थित भूमि होने के कारण वे अब तक सीमित संसाधनों के सहारे सिंचाई कार्य कर रहे थे, लेकिन खेती की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। इसी उम्मीद के साथ वे नवापारा में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे और अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी।
शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पेट्रोल एवं डीजल से संचालित 2 एचपी पंप उपलब्ध कराया। पंप प्राप्त होने के बाद श्री रामलाल चौहान के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब सिंचाई कार्य पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा, जिससे खेती में सहूलियत के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया हैं। अब समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालय आने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, क्योंकि जिला प्रशासन की मौजूदगी में सभी कार्य एक ही स्थान पर सहज और सुलभ तरीके से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की इस पहल को ग्रामीणों और कृषकों के लिए बेहद लाभकारी बताया।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत