Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में दिव्यांग बच्चों को मिली बड़ी राहत

*व्हीलचेयर पाकर खिले मासूम चेहरे, आवेदन पर तुरंत हुआ समाधान*

 

रायपुर, 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में प्रशासन द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और संतोष बढ़ रहा है।

 

*हितामेटा शिविर में मिला त्वरित समाधान*

 

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हितामेटा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्राम कोरकोटी के दो दिव्यांग बच्चों के परिवारजनों ने सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।

*दो बच्चों को मिली व्हीलचेयर*

 

अस्थि बाधित दिव्यांग बच्ची जुलगो मुचाकी, पिता श्री बुटलू मुचाकी तथा अस्थि बाधित दिव्यांग बालक नारसू पोयाम, पिता श्री आयतू राम पोयाम को एक-एक व्हीलचेयर प्रदान की गई।

 

*दैनिक जीवन होगा आसान*

 

व्हीलचेयर मिलने से दोनों बच्चों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब बच्चों को घर से बाहर आने-जाने, स्कूल पहुंचने और अन्य जरूरी कार्यों में काफी सुविधा होगी। इससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेगा।

 

*परिवारजनों ने जताया आभार*

 

परिवारजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लंबे समय से व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। सुशासन तिहार शिविर में आवेदन देने के बाद समस्या का तुरंत समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

 

*संवेदनशील प्रशासन का दिखा मानवीय चेहरा*

 

इस पहल ने शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। दिव्यांग बच्चों को मिली यह सहायता उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैl

 

*ग्रामीणों ने की पहल की सराहना*

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त मंच बन गया है। यह अभियान शासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत कर रहा है।

  • Related Posts

    बैगा बहुल दूरस्थ वनांचल आमाडोब तक पहुंचा सुशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों के खिले चेहरे

    *ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, मोबाइल टॉवर, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन ने दिए त्वरित निर्देश*   रायपुर, 29 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    *ग्रामवासियों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान*   *ग्राम जेवड़नखुर्द और मिनमीनिया में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर*   *दिव्यांगजनों…

    Read more

    NATIONAL

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज