Ro no D15139/23

सिपेट, कोरबा में तकनीकी पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिल रहा सुनहरा भविष्य गढ़ने का अवसर प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा

 

जशपुरनगर 30 मई 2026/ केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक आईएसओ 9001ः2015 प्रमाणित राष्ट्रीय संस्थान है, जो प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में कौशल विकास, तकनीकी सहायता, शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों के लिए समर्पित है। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2018 में ऊर्जा नगरी कोरबा में इसकी स्थापना की गई। सिपेट, कोरबा में आधुनिक आधारभूत संरचना, अत्याधुनिक मशीनें एवं उन्नत उपकरण उपलब्ध हैं, जो प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
संस्थान में एनबीए (NBA) एवं एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय रोजगारोन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (DPT) एवं डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT) शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी www.cipet.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में बालक एवं बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है तथा छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है।
इसके अलावा संस्थान में एनसीवीटी प्रमाणित एवं नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) आधारित अल्पकालीन रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा एनटीपीसी एवं एसईसीएल द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं।
वर्तमान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 11वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग पाठ्यक्रम में 4 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को प्लास्टिक्स एवं संबंधित उद्योगों में लगभग शत प्रतिशत प्लेसमेंट, देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं तथा स्वरोजगार के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाता है। इच्छुक अभयअधिक जानकारी के लिए सिपेट, एजुकेशन हब, स्याहीमुड़ी, जमनीपाली, कोरबा (छ.ग.) पिन-495450 अथवा मोबाइल नंबर 8984010720 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात