Ro no D15139/23

जिले में 59 भवनविहीन विद्यालयों को मिली नवीन भवन स्वीकृति, सर्वसुविधायुक्त भवनों में गढ़ेगा भविष्य डीएमएफ से 25, समग्र शिक्षा से 20 एवं स्कूल शिक्षा विभाग से 14 भवन स्वीकृत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा नवीन भवनों की दी गई स्वीकृति

 

अम्बिकापुर 02 जून 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा जिले के 59 भवनविहीन विद्यालयों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर प्रदान करने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य किए जा रहे हैं।इसी क्रम में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) अंतर्गत 25 नवीन विद्यालय भवन, समग्र शिक्षा अंतर्गत 20 एवं स्कूल शिक्षा विभाग से 14 नवीन भवनों की स्वीकृति दी गई है।

डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत 25 भवन-
जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.) मद से उदयपुर में 4, लखनपुर में 6 तथा मैनपाट में 15 विद्यालयों सहित कुल 25 विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें विकासखण्ड उदयपुर के प्राथमिक शाला कुडेली एवं साल्ही तथा माध्यमिक शाला जजगी एवं मतरेंगा शामिल हैं। इसी प्रकार विकासखंड लखनपुर में प्राथमिक शाला मुकुन्दपुर, उरांवपारा, लेदराडांड, पटकुरा तथा माध्यमिक शाला मांजा एवं पर्री शामिल है। वहीं विकासखंड मैनपाट में प्राथमिक शाला कोटछाल, ढोढ़ाडीह, मेछारवना, चैनपुर, रंगुवापारा, बैगापारा तथा माध्यमिक शाला भेलतराई, ढकनापारा, कदनई, रोपाखार, मालतीपुर, बरिमा, महारानीपुर, समनिया, उड़ूममकेला शामिल है।

समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत 20 भवन-
समग्र शिक्षा मद अंतर्गत लुंड्रा विकासखंड के 11 विद्यालय, बतौली विकासखंड के 4 विद्यालय तथा सीतापुर विकासखंड के 5 विद्यालय सहित कुल 20 विद्यालय भवन स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत विद्यालयों में लुंड्रा विकासखंड के प्राथमिक शाला कोसमपारा, खालपारा, चिटकानीडाड़, पडलीपारा, कोरवापारा, बालक आश्रम ससोली, जटासेमर, भिलाईकला, बदगरी, गंगापुर तथा पूर्व माध्यमिक शाला पतरा डीह शामिल हैं। इसी प्रकार बतौली विकासखंड के प्राथमिक शाला बाघपानी एवं पथरई तथा पूर्व माध्यमिक शाला ललाती एवं घोड़ापारा को भवन स्वीकृति मिली है। वहीं सीतापुर विकासखंड के प्राथमिक शाला तेंदू डांड, केनापारा, टोकोपारा एवं होकड़ोपारा तथा पूर्व माध्यमिक शाला छत्रीकोना के लिए भी नवीन भवन स्वीकृत किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत 14 भवन-

स्कूल शिक्षा विभाग (डी.पी.आई.) से 4 प्राथमिक शालाएँ एवं 10 माध्यमिक शालाएँ भी स्वीकृत की गई हैं। जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर अन्तर्गत प्राथमिक शाला जगदीशपुर तथा माध्यमिक शाला नवपाराकला, नवानगर, केदारपुर शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला खर्राडाड तथा विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत माध्यमिक शाला सोनतराई शामिल है। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत माध्यमिक शाला रजखेता, उडुमकेला, जामडीह है। वहीं विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला कवलगिरी एवं माध्यमिक शाला बासेन। विकासखण्ड बतौली अंतर्गत प्राथमिक शाला नवापारा तथा विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत प्राथमिक शाला मंजुरघुटरा एवं माध्यमिक शाला करगिडीह शामिल है।

समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्धारित छह माह की समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।नवीन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक