Ro no D15139/23

उन्नत बकरी पालन प्रशिक्षण हेतु 52 महिला हितग्राही रायपुर रवाना

जशपुरनगर 03 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार कुनकुरी  विकासखंड की 52 महिला हितग्राही उन्नत बकरी पालन प्रशिक्षण हेतु रायपुर रवाना की गई।यह प्रशिक्षण राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वैज्ञानिक एवं आधुनिक बकरी पालन तकनीकों की जानकारी प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी नस्ल प्रबंधन, आवास व्यवस्था, पोषण, स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, रोग नियंत्रण एवं विपणन संबंधी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
महिला हितग्राहियों के दल को जनपद पंचायत कुनकुरी की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री विश्वनाथ सिदार, जनपद सदस्य श्रीमती निवेदिता मिश्रा एवं श्रीमती प्रतिभा बाई की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रही महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग कर वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के स्थायी साधन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षणोपरांत महिला हितग्राही अपने क्षेत्र में आधुनिक बकरीपालन को बढ़ावा देकर आय सृजन के नए अवसर विकसित कर सकेंगी।

  • Related Posts

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा फोकस : मुख्यमंत्री सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक, भविष्य के उद्योगों का नया गंतव्य…

    Read more

    सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

      71 सोलर हाईमास्ट से रोशन हो रहे गांव, 672 सोलर पम्पों से पेयजल और 4,300 सोलर पम्पों से किसानों के खेतों को मिल रहा सिंचाई का सहारा प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    जंग के बीच अमेरिका जाएंगे पेजेश्कियान और अराघची, UN महासभा में होंगे शामिल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर