Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा जनभागीदारी का बल ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत ऑनलाइन नशा मुक्ति शपथ लेने पर मिलेगा प्रमाण पत्र वेबसाइट एवं क्यूआर कोड स्कैन करके लिया जा सकता है शपथ

 

जशपुरनगर 04 जून 2026/ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ई-प्रतिज्ञा (ई-प्लेज) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ दिलाने तथा समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन शपथ लेकर नशे के विरुद्ध जन आंदोलन का हिस्सा बन सकेंगे।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने निर्देश जारी कर सभी विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवा समूहों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्वयंसेवकों तथा आम नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में ऑनलाइन शपथ दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। अभियान के अंतर्गत रैली, कार्यशाला, संगोष्ठी, शपथ समारोह, खेलकूद प्रतियोगिता एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। सोशल मीडिया, सूचना पटल एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से भी अभियान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
ऑनलाइन शपथ लेते ही मिलेगा प्रमाण पत्र –
ऑनलाइन नशामुक्ति शपथ लेने के लिए नागरिक https://nmba.dosje.gov.in/content/take-a-pledge लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गूगल लेंस के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर https://nmba.dosje.gov.in वेबसाइट पर जाकर ष्टेक अ प्लेजष् विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पता दर्ज कर जानकारी जमा करने पर नशा मुक्ति शपथ प्रमाण पत्र स्वतः जनरेट हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है।

  • Related Posts

    विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों और ग्रामीणों को हो…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

      मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवाना रायपुर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत