Ro no D15139/23

आश्रम-छात्रावासों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 04 जून 2026/ 
  आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2026-27 में छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश समिति की बैठक आयोजित किया जाना है। छात्रावास/आश्रमों हेतु आयोजित प्रवेश समिति के समक्ष नवीन छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है उसका प्रस्ताव छात्रावास प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। उन्होंने जिले के समस्त छात्रावास-आश्रमों के अधीक्षक- अधिक्षिकाओं को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि नवीन छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आवेदन वितरण 15 जून 2026 तक एवं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक निर्धारित किया जाए। प्राप्त आवेदन निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रस्ताव आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में 22 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने स्तर पर छात्रावास/आश्रमों में प्रवेश सबंधी जानकारियों का प्रचार-प्रसार भी करावें। जिन सस्थाओं में प्राप्त आवेदन रिक्त सीट के बराबर हो तो अधीक्षक अपने स्तर से छात्र-छात्राओं को प्रवेश देकर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करें एवं जिन संस्थाओं में प्राप्त आवेदन रिक्त सीट से अधिक हो तो प्रस्ताव जिला स्तर पर समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। नवीनीकरण अधीक्षक अपने स्तर से करेंगे। अनुमोदन हेतु जिला कार्यालय प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर