Ro no D15139/23

खरीफ सीजन में किसान रामप्रसाद को समय पर मिला खाद-बीज

रायपुर , 04 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कोंडागांव जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। कृषि विभाग द्वारा आवश्यक कृषि आदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीफ फसल की तैयारी कर रहे सोनाबाल समिति में पहुंचे किसान श्री रामप्रसाद सेठिया ने बताया कि उन्हें समय पर खाद और बीज प्राप्त हो गया है। इसी प्रकार सोनाबाल निवासी श्री खुरसु राम कोर्राम ने भी बताया कि उन्हें भी आज निर्धारित मात्रा खाद समिति के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की व्यवस्थाओं के कारण किसानों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है और वे समय पर खेती किसानी का कार्य कर पाएंगे।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सहकारी समितियों में आवश्यक कृषि सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं, बीज निगम कोण्डागांव द्वारा धान की उन्नत एवं प्रमाणित किस्मों के बीजों के साथ-साथ हरी खाद के लिए ढैंचा एवं मूंग बीज का भी पर्याप्त भंडारण किया गया है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध हो सके।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को इन उर्वरकों के लाभों की जानकारी दी जा रही है तथा इनके प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

  • Related Posts

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी