Ro no D15139/23

कस्तुरमेटा में ‘सुशासन तिहार’ की धूम- समाधान शिविर में 121 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा

 

ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, एक ही छत के नीचे मिलीं शासन की योजनाएं

​रायपुर,05 जून 2026/ ​राज्य शासन की मंशानुसार ग्रामीण अंचलों में सुशासन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए ‘सुशासन तिहार’ के तहत नारायणपुर के जनपद पंचायत ओरछा के ग्राम कस्तुरमेटा में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने, अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों ने सीधे ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनका त्वरित निराकरण किया।

*​शिविर में आए 358 आवेदन, निराकरण में स्वास्थ्य विभाग रहा अव्वल*

​ कस्तुरमेटा शिविर में कुल 358 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 121 आवेदनों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निराकरण कर ग्रामीणों को तत्काल राहत दी गई। शेष 237 आवेदनों को प्रक्रिया में लिया गया है, जिनका जल्द ही निपटारा किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने सबसे सक्रिय भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक 80 मामलों का मौके पर समाधान किया। इसी तरह श्रम विभाग के 12, राशन कार्ड निर्माण के 12, जाति प्रमाण पत्र के 11, निवास प्रमाण पत्र के 10, आधार कार्ड संबंधित 08, महिला एवं बाल विकास विभाग के 06 तथा किसान क्रेडिट कार्ड के 05 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके अलावा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 56 आवेदन और अन्य विभिन्न विभागों से जुड़े 158 आवेदन भी शिविर में प्राप्त हुए, जिन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​*दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति, समय और पैसे की बचत*

​ कलेक्टर के सख्त निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सेवाओं को बेहद सरल और सुलभ बनाया जाए। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला या ब्लॉक मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद उनके दरवाजे पर पहुंचे। ​शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस व्यवस्था पर गहरा संतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उनके समय और धन दोनों की बड़ी बचत हुई है। प्रशासन की इस त्वरित कार्यशैली ने सुशासन की परिभाषा को सच कर दिखाया है।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को, लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निराकरण, समय और धन की होगी बचत

     कोरबा 10 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितंबर…

    Read more

    केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

    जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ