Ro no D15139/23

केन्द्रीय विद्यालय में जीवन कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन’

जशपुरनगर 10 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 10 सितंबर 2026 को केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में विद्यार्थियों के लिए जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय की कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में दैनिक जीवन की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से सकारात्मक सोच विकसित करना तथा मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देना था।
कार्यशाला के दौरान जीवन कौशल के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें आत्म-जागरूकता, सहानुभूति, समस्या समाधान, निर्णय लेने की क्षमता, सृजनात्मक सोच, प्रभावी संप्रेषण, अंतर्वैयक्तिक संबंध, तनाव से निपटना, भावनाओं पर नियंत्रण एवं आलोचनात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे विद्यार्थियों को इन जीवन कौशलों को व्यवहारिक रूप से समझाने के लिए व्याख्यान, मॉडलिंग, खेल-कूद एवं विभिन्न गतिविधियों का उपयोग किया गया। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में सकारात्मक सोच बनाये रखना, उचित निर्णय लेना, अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना तथा दूसरों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के बारे में बताया गया। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जीवन कौशल केवल शैक्षणिक सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और स्वस्थ सामाजिक जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में जिला चिकित्सालय के साइकोलॉजिस्ट, सीनियर नर्सिंग अधिकारी एवं मनोसामाजिक कार्यकर्ता सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यशाला के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    समय पर मिली स्वास्थ्य सुविधा, गर्भवती महिला माधुरी तिर्की की स्थिति सामान्य

      गर्भवती महिला को स्वास्थ्य सुविधा से नहीं किया गया वंचित कोरबा, 10 सितम्बर 2026/ कोरबा विकासखण्ड के ग्राम राजाडाही निवासी गर्भवती महिला श्रीमती माधुरी तिर्की को जांच के दौरान…

    Read more

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

      एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित कोरबा, 10 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ