Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर आरसेटी में किया गया पौधरोपण – पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिया गया संदेश

राजनांदगांव 06 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं एनएसीईआर के निर्देशानुसार बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव में हमारी जमीन, हमारा भविष्य थीम पर पर्यावरण जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री मुनीश शर्मा, डीडीएम नाबार्ड श्री मनोज नायक, निदेशक आरसेटी श्री अमित मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा द्वारा संस्थान परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण, भूमिगत जल संरक्षण के लिए ग्राउंड वाटर रिचार्ज तथा रेन वॉटर मैनेजमेंट की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण संतुलन एवं ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष एक पौधा लगाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का पौधरोपण अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण और भूमिगत जल संरक्षण की सतत जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य श्री ऋषभ मिश्रा एवं श्री प्रेमचंद साहू, सेलफोन रिपेयर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रशांत मिश्रा, संस्थान के स्टाफ श्री इंद्रेश ठाकुर सहित आरसेटी में पशु सखी एवं मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    युवाओं को मिलेगा विकसित भारत का विजन रखने का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में करें सहभागिता

      माय भारत पोर्टल पर जारी है 20 सवालों की प्रश्नोत्तरी बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा पहुंचेंगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक धमतरी, 09 सितंबर 2026/ विकसित भारत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर