Ro no D15139/23

नैनो उर्वरकों से खेती में कम लागत में बेहतर उत्पादन से किसानों को मिल रहा लाभ ग्राम चित्तरपुर के उन्नत किसान विजय शंकर ने नैनो यूरिया और डीएपी से खेती में रचा नया कीर्तिमान कृषि लागत में आई कमी, फसलों की पैदावार और गुणवत्ता में दर्ज हुई शानदार वृद्धि

 
 

अम्बिकापुर 06 जून 2026/   आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर ग्रामीण भारत के किसान अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत चित्तरपुर के प्रगतिशील कृषक, श्री विजय शंकर ने पारंपरिक खेती के तरीकों से आगे बढ़ते हुए श्नैनो यूरियाश् और  डीएपीश् का सफल उपयोग कर अन्य किसानों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।

लंबे समय से कृषि कार्य से जुड़े श्री विजय शंकर पिछले दो वर्षों से अपने खेतों में इन अत्याधुनिक तरल उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस नई तकनीक ने खेती को अत्यंत सुलभ और लाभकारी बना दिया है।

नैनो यूरिया-डीएपी का उपयोग आसान और किफायती
श्री विजय शंकर प्रधान ने बताया कि तरल नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक आसान और किफायती हो गया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक दानेदार उर्वरकों के छिड़काव में अधिक शारीरिक श्रम एवं बाहरी मजदूरों की आवश्यकता पड़ती थी, जबकि तरल उर्वरकों के उपयोग से यह निर्भरता समाप्त हो गई है। अब परिवार के सदस्य स्वयं आसानी से खेतों में इसका छिड़काव कर लेते हैं, जिससे श्रम एवं मजदूरी की बचत हो रही है।

उन्होंने बताया कि धान, आलू एवं गोभी की फसलों में तरल नैनो उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की वृद्धि बेहतर हुई है तथा उपज की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। साथ ही दानेदार खाद की तुलना में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी अधिक किफायती साबित हो रहे हैं, जिससे प्रति एकड़ कृषि लागत में कमी आई है। तरल रूप में होने के कारण इनका भंडारण, परिवहन एवं उपयोग भी सुविधाजनक है।

उन्नत तकनीक को अपनाने की अपील
अपने अनुभव साझा करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि बेहतर परिणामों से उत्साहित होकर उन्होंने चालू कृषि सत्र में भी नैनो उर्वरकों का उपयोग जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    IIMT ज्योतिष सम्मेलन में देश भर के ज्योतिषाचार्य शामिल हुए छत्तीसगढ़ से स्वामी राजेश्वरा नंद ने ग्रहों के दुष्परिणाम से बचने के उपाय बताए

    आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ के द्वारा ज्योतिष सम्मेलन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री श्री 108 श्री सौरभ सागर महराज के आशीर्वचन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया डॉ स्वामी…

    Read more

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी