Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थी के लिए उत्कर्ष योजना सत्र 2026-27

*ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश*

 

*आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून*

 

रायपुर, 06 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को देश के उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व नाम जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त श्री डी. राहुल वेंकट ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

*इस वर्ष का विशेष आकर्षण (पहली बार आरक्षण)*

 

विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि राज्य के इतिहास में पहली बार प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों (च्टज्ळे), बैगा, बिरहोर, अबुझमाड़िया, कमार और पहाड़ी कोरवा के बच्चों के लिए इस योजना में 2 प्रतिशत आरक्षण का विशेष प्रावधान किया गया है।

 

*प्रमुख तिथियां*

 

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026, प्रवेश परीक्षा की तिथि 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12 से 02 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

 

*पात्रता एवं शर्तें*

 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी। छात्र को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित हो। पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2,50,000 रुपये (ढाई लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में नियमित रूप से पढ़ रहा हो। कक्षा 4थी की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य है।

 

*केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए*

 

योजना का लाभ केवल ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्रों के स्कूलों से कक्षा 4थी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मिलेगा। नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्र के छात्र इसके पात्र नहीं होंगे।

 

*परीक्षा का पैटर्न*

 

प्रवेश परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट (2 घंटे) होगी। परीखा का विषय विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिन्दी और पर्यावरण होगा। प्रत्येक विषय से 20-20 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

*योजना के लाभ*

 

चयनित विद्यार्थियों को राज्य के प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई, रहने और खाने का संपूर्ण खर्च आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। इस संबध में अधिक जानकारी के लिए-योजना के नियम, आवेदन प्रारूप और विस्तृत विवरण के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन करें।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ