Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

*- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के दिए निर्देश*

*- संवेदनशीलतापूर्वक करें राजस्व प्रकरणों का समाधान*

राजनांदगांव 06 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने नक्शा, नामांकन, सीमांकन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलतापूर्वक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम से अनुविभागवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता देते हुए करें। कृषि भूमि पर ली गई फसल खेती के रकबे एवं भूमि स्वामी का विवरण दर्ज करने के कार्य में गति लाएं। गिरदावरी का कार्य गुणवत्तापूर्वक होना चाहिए। उन्होंने राजस्व शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने कहा। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने कहा। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाकर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, खाता विभाजन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण परिणाममूलक होना चाहिए और आम जनता को इससे लाभ मिलना चाहिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात