Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरूद, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा आम, जामुन, कटहल, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम ‘‘प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए’’ के अनुरूप विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता रैली एवं नारा लेखन/नारा प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में डॉ. अमीन कुरेशी, डॉ. आर.के. महोबिया (सस्य विज्ञान), डॉ. हरीश कुमार (मृदा विज्ञान), डॉ. गुलाब दास (सब्जी विज्ञान), श्री सोनू दिवाकर (फल विज्ञान), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. युवराज सिंह ध्रुव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता के संदेश के साथ किया गया।

  • Related Posts

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल