Ro no D15139/23

नैनो उर्वरकों ने बदली खेती की तस्वीर, किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन और कम लागत का लाभ सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि आदान सामग्री की निर्बाध आपूर्ति से किसान संतुष्ट आधुनिक कृषि तकनीकों के लाभ से बढ़ा कृषक राकेश कुमार कैवर्त का भरोसा

कोरबा 08 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेष रूप से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर खेती को अधिक किफायती, उत्पादक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा रहा है।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप किसान आधुनिक वैज्ञानिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी कृषक श्री राकेश कुमार कैवर्त चार एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं। कृषि कार्य में उनकी रुचि शुरू से ही रही है और वे लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में वे अपनी फसलों में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। आज वे सहकारी समिति पहुंचे, जहां से उन्होंने आवश्यक खाद, बीज एवं नैनो उर्वरक प्राप्त किए।
श्री कैवर्त के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से खेती अधिक वैज्ञानिक, किफायती और प्रभावी बनी है। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया फसलों को आवश्यक पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं, जिससे वृद्धि एवं विकास में सुधार देखने को मिलता है। कम मात्रा में उपयोग के बावजूद इनका प्रभाव अधिक होता है, जिससे पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और लागत में बचत होती है। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों का छिड़काव करना आसान है तथा इनके उपयोग से पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है, जिससे फसलों को संतुलित पोषण प्राप्त होता है। इसके साथ ही, मृदा की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में भी नैनो उर्वरक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिला है।
उन्होंने बताया कि शासन की व्यवस्था के कारण सहकारी समितियों में किसानों को समय पर खाद, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। इससे किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी जरूरतों और समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत