Ro no D15139/23

11 जून को होगी प्री. बी.एड. एवं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

 


अम्बिकापुर 09 जून 2026/  
 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आगामी 11 जून 2026 को प्री. बी.एड. (Pri.B.Ed.-2026)  एवं बी.एस.सी. नर्सिंग (BSCN-2026) प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगी।
प्री. बी.एड. प्रवेश परीक्षा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 6,982 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2,124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में कुल 9,106 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात प्रातः 09ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी गई है। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक धारण करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से पहले उपस्थित होना होगा।
परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
व्यापमं द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। परीक्षार्थी केवल नीले अथवा काले रंग का बॉल पेन साथ लेकर आएं।
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित सभी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

  • Related Posts

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    दिनांक 11.09.26 रात 8.00बजे धमतरी जिले के बांधो के जल भराव की स्थिति 

    गंगरेल जलाशय 96.17% आवक 23214 क्यूसेक   मुरूमसिल्ली जलाशय 100% आवक 6000क्यूसेक   दुधावा जलाशय 91.80% आवक 3225क्यूसेक   सोढ़ुर जलाशय 72.82% आवक 2189क्यूसेक   बांधो से छोड़ा जा रहा…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत