Ro no D15139/23

परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे अम्बिकापुर दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को जाना मैनपाट के दर्शनीय स्थलों का किया दौरा

 अम्बिकापुर 09 जून 2026/  भारतीय प्रशासनिक सेवा (बैच 2025) के छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन अधिकारी शनिवार को अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में अम्बिकापुर पहुंचे। उन्होंने यहां जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत दरिमा स्थित प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस  आर. गोकुल,  यशवंत नायक एवं  ईशांत जायसवाल ने यूनिट का निरीक्षण कर वहां संचालित ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, सेग्रीगेशन, प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने देखा कि किस प्रकार प्लास्टिक अपशिष्ट को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर मशीनों के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है तथा उससे प्लास्टिक के दाने (ग्रेन्यूल्स) तैयार किए जाते हैं। अधिकारियों ने इन दानों से निर्मित की जा रही रस्सी के उत्पादन की प्रक्रिया को भी देखा और संबंधित कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मैनपाट के दर्शनीय स्थलों का किया दौरा-
अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों के दल ने  मैनपाट के प्रमुख पर्यटन एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं तथा स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की।दौरे के दौरान अधिकारियों ने टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, उल्टा पानी, जलजली, बौद्ध मंदिर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यटन विकास और स्थानीय आजीविका से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर अधिकारियों को मैनपाट क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं, जनजातीय संस्कृति, कृषि गतिविधियों तथा पर्यटन से मिलने वाले आर्थिक लाभों के संबंध में विस्तार से बताया गया। मैनपाट भ्रमण के पश्चात अधिकारी मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित हुए।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    तृणमूल नेता सब्यसाची दत्ता देर रात गिरफ्तार, जबरन वसूली और जान मारने की धमकी देने का आरोप

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    हत्या के प्रयास के आरोपी खान सर को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित