Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, शिकायत का समयबद्ध निराकरण कर आवेदक को उपलब्ध कराई गई डिजिटल किसान किताब

 

अम्बिकापुर 11 जून 2026/ आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन की इस अभिनव पहल के माध्यम से लोग अपनी शिकायत सीधे शासन तक पहुंचा रहे हैं और संबंधित विभागों द्वारा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का त्वरित निराकरण कर आवेदक को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक श्री संतोष कुमार रजक द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल में टोकन क्रमांक ब्ब्260600003692 दिनांक 10 जून 2026 के माध्यम से शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि जेजे मिंज पिता स्वर्गीय काशी मिंज के नाम दर्ज भूमि, जिसमें प्लाट क्रमांक 456/3, 332/2, 338/4 एवं 444/3 का बंटवारा हो हुआ था, किन्तु संबंधित नई ऋण पुस्तिका (किसान किताब) उपलब्ध नहीं कराई गई है।

शिकायत प्राप्त होने के पश्चात तहसील कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान संबंधित हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि ग्राम मेण्ड्राकला स्थित खसरा क्रमांक 332/2, 338/4, 444/3 एवं 456/3, रकबा क्रमशः 0.232, 0.081, 0.093 एवं 0.166 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में गैजू आ.काशी के नाम विधिवत दर्ज है तथा उक्त भूमि का डिजिटल किसान किताब तत्काल आवेदक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की गई तथा उन्हें इसकी सूचना भी उपलब्ध कराई गई।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच