Ro no D15139/23

बस्तर आम महोत्सव 2026-अनूठी रंगत और स्वाद का महासंगम 13 और 14 जून को जगदलपुर में जुटेगा फलों के राजाओं का मेला

 

जगदलपुर, 12 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की समृद्ध जैव-विविधता और पारंपरिक कृषि संपदा को एक बड़ा वैश्विक मंच देने के लिए दो दिवसीय भव्य बस्तर आम महोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (दुर्ग) तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन (रायपुर) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह अनूठा महोत्सव आगामी 13 एवं 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य केंद्र जगदलपुर स्थित क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का परिसर होगा। इस वृहद महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन शनिवार, 13 जून को प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। उनके साथ अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप तथा जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय और जिला पंचायत  कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री कामदेव बघेल शामिल रहेंगे, जबकि पूरे उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि आर. सक्सेना करेंगे।

महोत्सव के दौरान आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और आम जनता के मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिताओं तथा ज्ञानवर्धक सत्रों का खाका तैयार किया गया है। पहले दिन की शुरुआत प्रातः 09 बजे से प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों के पंजीयन के साथ होगी, जिसके बाद दोपहर तीन बजे तक आम की विभिन्न किस्मों, आम से बने उत्पादों, रंगोली तथा पोस्टर मेकिंग जैसी रचनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे अतिथियों की उपस्थिति में भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न होने के बाद, शाम पांच बजे से सात बजे तक बच्चों और स्थानीय कलाकारों के लिए आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि आम जनता के लिए प्रदर्शनी सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक निरंतर खुली रहेगी।

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 14 जून को प्रातः दस बजे से प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट प्रदर्शनों का अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा। इसके तुरंत बाद प्रातः 11 बजे से विशेष वैज्ञानिक एवं किसान परिचर्चा शुरू होगी, जिसमें वैज्ञानिक आम की खेती में आने वाली प्रमुख समस्याओं और उनके समाधानों पर चर्चा करने के साथ-साथ वानस्पतिक प्रवर्धन विधि का जीवंत प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर बारह बजे से आयोजित होने वाली कृषक एवं उद्यमी परिचर्चाे में बस्तर के आम और उससे जुड़े प्रसंस्कृत उत्पादों को बाजार प्रदान करने तथा नए उद्योगों को बढ़ावा देने पर गंभीर मंथन किया जाएगा। दूसरे दिन भी प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए रात आठ बजे तक खुली रहेगी और शाम पांच बजे से सात बजे के बीच पुरस्कार वितरण के साथ इस दो दि

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत