Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने किया सीतापुर जनपद क्षेत्र का निरीक्षण, आंगनबाड़ी, आवास एवं जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा

 

 अम्बिकापुर 13 जून 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत सीतापुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सोनतरई में नवा तरिया अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य एवं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का अवलोकन किया गया। सीईओ ने तालाब गहरीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने हेतु अधिक से अधिक श्रमिक लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की धीमी प्रगति एवं गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित तकनीकी सहायकों को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत बगडोली में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी भवन, अर्थन गली प्लग एवं स्टोन गली प्लग निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। सीईओ ने सभी जल संरक्षण संरचनाओं को तकनीकी मापदंडों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत डेकिडोली में तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्यरत मजदूरों से चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही गत वर्ष किए गए पौधारोपण कार्यों का निरीक्षण कर पौधों के समुचित संरक्षण एवं देखरेख के निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी निर्माण एवं जल संरक्षण कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित कर गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून पूर्व सभी जल संरक्षण एवं निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत सीतापुर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं जिला मनरेगा टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

      वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं हरित विकास के कार्य* *एमसीबी जिले में मंत्री श्री श्याम बिहारी…

    Read more

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स