Ro no D15139/23

धौरपुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का हुआ शिलान्यास एवं भूमिपूजन

अम्बिकापुर 13 जून 2026/ विकासखंड लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरपुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु 4 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य युगल किशोर कुजूर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात विधायक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आज लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है। यह केवल ईंट-पत्थरों का भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। यदि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, तो वे बड़े सपने देख सकेंगे और उन्हें पूरा भी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि नवीन महाविद्यालय भवन में आधुनिक सुविधाएं जैसे प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास एवं छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था होगी। इससे धौरपुर एवं आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अंबिकापुर अथवा अन्य दूरस्थ स्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विधायक ने गुरुजनों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह किया तथा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे इस भवन को अपनी संपत्ति समझकर उसकी देखरेख करें, परिसर में पौधरोपण करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा भवन को सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, वैभव सिंह देव, विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज, संजय गुप्ता, लुण्ड्रा सतीश जायसवाल, सरपंच वकील कुजूर, जगत राम, रामनिवास टेकाम, प्रदीप पावले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी