Ro no D15139/23

जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

जगदलपुर, 18 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण संबधी बैठक में जनपद पंचायत दरभा के अंतर्गत आने वाली समस्त 46 ग्राम पंचायतों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से उन आपत्तियों और महत्वपूर्ण सुझावों पर बिंदुवार चर्चा की गई जो पूर्व में आयोजित ग्राम सभाओं के माध्यम से प्राप्त हुए थे। इन सभी तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का उपस्थित विभागीय अधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आपसी समन्वय से मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसहभागिता को और मजबूत किया जा सके।

इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दरभा श्री बीरेंद्र बहादुर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विकासखंड समन्वयक (आवास) और तकनीकी सहायकों सहित सभी 46 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा ने सामाजिक अंकेक्षण से निकले निष्कर्षों के आधार पर कड़ी और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी शासकीय योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित  किया जाए और सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक के समापन पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दोनों महत्वाकांक्षी योजनाओं के सफल संचालन तथा ग्रामीणों को समयबद्ध तरीके से उनका हक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का साझा संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जिला अस्पताल में दो माह के उपचार से स्वस्थ हुआ गंभीर नवजात गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस