Ro no D15139/23

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही देश और गांवों की तस्वीर: देवांगन

*विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गौरेला में शामिल हुए उद्योग मंत्री*

 

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान मंगली बाजार, गौरेला स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित प्रबुद्धजन एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया।

 

अपने संबोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सफलता का प्रमाण है। यह 140 करोड़ भारतीयों की विकास यात्रा है, जिसमें सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को साकार किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक निर्णय केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। भारत को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। सड़क, रेल और डिजिटल क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है तथा वंदे भारत ट्रेन आधुनिक भारत की नई पहचान बनकर उभरी है।

 

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डिजिटल इंडिया, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। वहीं, मुफ्त राशन, पीएम किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में किए गए प्रयासों तथा युवाओं और किसानों के लिए संचालित योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है। गांवों में सीसी रोड, आंगनबाड़ी भवन, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, बेमेतरा में 6 हाइवा वाहन जब्त

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रायपुर, 16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचलों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जिला अस्पताल में दो माह के उपचार से स्वस्थ हुआ गंभीर नवजात गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस