Ro no D15139/23

सिलाई कौशल ने बदली किशोरी लकड़ा की तकदीर, बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली नई राह, स्वरोजगार से सम्मानजनक आय कमा रहीं किशोरी

रायपुर, 18 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के ग्राम गंगालूर की निवासी किशोरी लकड़ा ने मेहनत, लगन और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल पेश की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत मिले प्रशिक्षण ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया और उन्हें स्वरोजगार का सफल अवसर प्रदान किया।

*प्रशिक्षण में मिली आधुनिक फैशन डिजाइनिंग तथा ग्राहकों की पसंद के अनुरूप परिधान तैयार करने की बारीकियां*

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी किशोरी लकड़ा को एनआरएलएम के माध्यम से हैदराबाद में फैशन डिजाइनिंग एवं सिलाई का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आधुनिक सिलाई तकनीक, फैशन डिजाइनिंग तथा ग्राहकों की पसंद के अनुरूप परिधान तैयार करने की बारीकियां सीखीं।

*हुनर को बनाया आजीविका का साधन*

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद किशोरी ने अपने गांव में ही सिलाई कार्य शुरू किया। अपने कौशल और मेहनत के बल पर उन्होंने कम समय में लोगों का विश्वास हासिल किया और सिलाई कार्य को नियमित रोजगार का माध्यम बना लिया। अब तक वे लगभग 100 हितग्राहियों के लिए ब्लाउज सिलाई का कार्य कर चुकी हैं। प्रति ब्लाउज 350 रुपये की दर से उन्होंने लगभग 35 हजार रुपये की आय अर्जित की है। इस आय से उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

*अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा*

किशोरी की सफलता से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। अब कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने और स्वरोजगार शुरू करने के लिए आगे आ रही हैं। किशोरी का मानना है कि यदि महिलाओं को सही प्रशिक्षण, अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

*कौशल विकास से खुल रहे आत्मनिर्भरता के द्वार*

किशोरी लकड़ा की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से प्राप्त कौशल प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उनकी उपलब्धि न केवल अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी