Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने सलियाटोली में नालंदा परिसर का किया निरीक्षण अत्याधुनिक नालंदा परिसर से युवाओं को मिलेगा पढ़ने का बेहतर अवसर

जशपुरनगर 20 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस परिसर का उद्देश्य जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराना है। वर्तमान में प्लिंथ लेवल का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय , छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह,माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भू नाथ चक्रवर्ती,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष श्री विनयशील गुप्ता कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नालंदा परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें 24 घंटे अध्ययन की व्यवस्था रहेगी। यहां इंडोर और आउटडोर स्टडी ज़ोन, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई ज़ोन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की 50,000 से अधिक पुस्तकों की उपलब्धता होगी। परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा तथा 50 से अधिक देशी पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के समग्र विकास के लिए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक आईडी एवं पुस्तक प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था इसे एक स्मार्ट अध्ययन केंद्र बनाएगी।

  • Related Posts

    ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

      जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला…

    Read more

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर फसल चयन से समृद्ध होंगे किसान रू मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

      कुनकुरी में जैविक किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का हुआ आयोजन किसानों को मिला नई तकनीकों और बाजार से जुड़ने का अवसर जिले के औषधीय एवं सुगंधित फसलों…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा