Ro no D15139/23

रेंगोला और जोगीमारा में पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 289 गायों सहित 823 पशुओं का किया गया टीकाकरण

 जशपुरनगर 20 जून 2026/ कलेक्टर   रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेंगोला एवं जोगीमारा में आज मोबाइल वेटनरी यूनिट, पशु सखी तथा ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से पशु चिकित्सा सह टीकाकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

पशुधन सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न संक्रामक एवं घातक बीमारियों की रोकथाम हेतु कुल 289 गायों, 374 बकरियों तथा 146 मुर्गियों का टीकाकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 14 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, 245 पशुओं को कृमिनाशक (डीवर्मिंग) दवाओं का सेवन कराया गया तथा 2 पशुओं का उपचार भी किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार द्वारा पशु सखियों का सूचनातंत्र स्थापित करने के दिशा निर्देशानुसार शिविर के सफल संचालन में पशु सखी श्रीमती मोती बरला का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। शिविर के दौरान पशु सखी को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा पशुपालकों को पशुधन विकास संबंधी सेवाओं का लाभ दिलाने हेतु पशुधन विकास विभाग को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस बहुउद्देशीय एवं लाभकारी शिविर से ग्राम रेंगोला एवं जोगीमारा के पशुपालकों को व्यापक लाभ प्राप्त हुआ। लाभान्वित ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने विभाग द्वारा संचालित इस पहल की सराहना करते हुए घर-घर जाकर पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने में पशु सखी मोती बारला की सक्रिय भूमिका, समर्पण एवं सेवा भावना की विशेष प्रशंसा की।
जिले के प्रत्येक ग्रामों, विकासखण्डों में ऐसे पशु सखियों की मैपिंग की गई है, वे अपने ग्राम, ग्राम पंचायत के पशुओं, पशुपालकों के समस्यों के बारे में अपने निकटतम पशु चिकित्सालय प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को दी गई छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी,

    समस्याओं का हुआ समाधान हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सौंपी गई खुशियों की चाबी जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

    कुष्ठ मुक्त भारत के लिए दिलाई गई शपथ, जीएनएम छात्राओं के लिए भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित जशपुरनगर 02 अक्टूबर 2026/  02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी