Ro no D15139/23

किसानों के हित में जुटे विभाग, कुरूद में गूंजा विकास और जनकल्याण का संदेश

पंजीयन शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मेलन में उमड़ी किसानों की बड़ी भागीदारी

 

कुरूद, 20 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत आज नया मंडी प्रांगण, कुरूद में वृहद पंजीयन शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों का मौके पर पंजीयन भी किया गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री बिरेंद्र साहू, नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर, नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

 

शिविर में कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों का पंजीयन किया तथा पात्र नागरिकों को लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।

 

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का लाइव प्रसारण रहा। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (जिला हुगली) से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई। कुरूद में उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।

 

इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती, गौ-आधारित कृषि, कम लागत वाली खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल उत्पादन लागत कम करती है, बल्कि भूमि की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया। पॉलीहाउस में फूलों की सफल खेती कर रहे श्री हर्ष वर्धन चंद्राकर, ग्राम कुकुहा में पॉलीहाउस के माध्यम से ऑर्किड उत्पादन करने वाले श्री पुष्पक साहू तथा गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने वाले श्री रमन साहू को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य कृषकों को आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती भविष्य की आवश्यकता है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर किसान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

विशिष्ट अतिथि श्री निरंजन सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को खेती के लिए समय पर संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है।

 

कार्यक्रम में तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जितेंद्र सोनकर, मंडी सचिव श्री राजकुमार रात्रे, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों को आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा विकास और जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान