Ro no D15139/23

खरीफ सीजन से पहले धमतरी में खाद-उर्वरकों की पुख्ता व्यवस्था

सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, पारदर्शी वितरण से किसानों को मिल रही राहत

अब तक 14 हजार 860 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को

धमतरी, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खरीफ सीजन-2026 की तैयारियों को लेकर धमतरी जिले में खाद एवं उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की सहकारी समितियों में अग्रिम भंडारण किया गया है तथा पॉस मशीन के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू की गई है।

जिले की सभी सहकारी समितियों और उर्वरक विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो सके। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ सीजन के लिए जिले में अब तक 24 हजार 658 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है, जबकि 14 हजार 860 मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किसानों को किया जा चुका है।

जिले की 96 सहकारी समितियों में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी तथा नैनो उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। किसानों की मांग के अनुरूप समितियों को लगातार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। शंकरदाह (अर्जुनी) समिति द्वारा भेजी गई मांग पर सहकारी विपणन संघ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध कराया है, जिससे वहां यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो गया है।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन एवं वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग के अनुसार डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी, एनपीके, अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट तथा नैनो उर्वरकों का उपयोग प्रभावी रूप से किया जा सकता है। इससे न केवल फसलों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है।

कालाबाजारी पर सख्ती, अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई

उर्वरकों की कालाबाजारी एवं कृत्रिम अभाव की स्थिति रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और छापामार कार्रवाई की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर अब तक तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं तथा 24 से अधिक विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की इस सख्ती से किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो रहा है।

फसल विविधीकरण को भी मिल रहा बढ़ावा

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसान फसल विविधीकरण की ओर आकर्षित हो रहे हैं और कृषि उत्पादन में संतुलन के साथ आय वृद्धि के नए अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

अधिकृत केंद्रों से ही करें खाद की खरीदी

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत सहकारी समितियों एवं लाइसेंसी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। यदि कहीं अधिक मूल्य वसूली, जमाखोरी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिले तो इसकी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07722-232249 पर तत्काल दर्ज कराएं।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी किसान को खाद-बीज की कमी का सामना न करना पड़े। शासन और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा इस वर्ष खरीफ फसलों के रकबे और उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धमतरी जिले में खाद-उर्वरक प्रबंधन की यह व्यवस्था किसानों के लिए राहत और भरोसे का आधार बन रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 86 आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

    बच्चों, महिलाओं एवं समुदाय की सहभागिता से गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार का दिया गया संदेश   धमतरी, 26 सितंबर 2026। संकल्प अभियान में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर, आंगनबाड़ी केन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियंता: अछोटा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

    महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण, स्थानीय व्यंजन एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन   धमतरी, 26 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान