Ro no D15139/23

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 23 जून 2026। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए पात्र विद्यार्थियों से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना का लाभ ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा, जिनका श्रमिक पंजीयन कम से कम एक वर्ष पूर्ण (पुराना) कर चुका हो तथा जिनके बच्चे इस सत्र में कक्षा 6वीं से प्रवेश ले रहे हो। प्राप्त आवेदनों में पात्र विद्यार्थियों का चयन मंडल द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण प्रदान किया जाएगा। जिससे श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सके। आवेदन श्रम विभाग के श्रमेव जयते ऐप एवं पोर्टल या निकटतम विकासखंड के जनपद में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र, च्वाईस सेंटर अथवा कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला- राजनांदगांव के माध्यम से किए जा सकते है। योजना के लिए आवेदन करते समय श्रमिक पंजीयन कार्ड, छात्र-छात्राओं का मूल निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा 5वीं की उत्तीर्ण अंकसूची तथा वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक परिवारों से अपील की है कि इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ निर्माण कार्य से जुडे पंजीकृत श्रमिक निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार