Ro no D15139/23

जनसेवा में डिजिटल क्रांति: सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा तकनीक आधारित व्यवस्था से सेवाएं हुईं अधिक सुगम, मिला त्वरित लाभ

 

कोरबा 24 जून 2026/जब तकनीक का उपयोग जनहित में किया जाता है तो उसका सबसे बड़ा लाभ आम नागरिक को मिलता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया “सेवा सेतु” पोर्टल लोगों के जीवन को आसान बना रहा है। यह पहल सरकारी सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने और अनावश्यक भागदौड़ को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
एक समय था जब जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी तथा जानकारी प्राप्त करने में अतिरिक्त समय लगता था। अब शासन द्वारा सेवाओं के डिजिटलीकरण और प्रक्रियाओं के सरलीकरण से ये सुविधाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई हैं।
डिजिटल सुशासन की दिशा में सेवा सेतु ने इस तस्वीर को बदल दिया है। सेवा सेतु पोर्टल में सैकड़ों सरकारी सेवाएं अब एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। जिससे सरकारी सेवाएं नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच रही हैं।
कोरबा विकासखंड के ग्राम सोनपुरी निवासी युवा श्री हेमंत कुमार ने इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त किया। उन्हें जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। ऑनलाइन प्रक्रिया और इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली के कारण उनके आवेदन का त्वरित निराकरण हुआ तथा निर्धारित समय-सीमा में उन्हें जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया। हेमंत कुमार बताते हैं कि पहले ऐसे कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था, जबकि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी और समय पर प्रमाण-पत्र मिल गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। जिससे सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी इस सुविधा की जानकारी देकर इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही। सेवा सेतु आज केवल एक ऑनलाइन पोर्टल नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरा है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा वितरण के नए मानक स्थापित कर रहा है।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी