Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर समयबद्ध निराकरण से मिली राहत, परिवार को मिला जॉब कार्ड

कोरबा 24 जून 2026/  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन  आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की प्रभावी व्यवस्था के रूप में कार्य कर रही है। इसके माध्यम से शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित होने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन और नागरिकों के बीच संवाद तथा समस्या समाधान की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बना रही है।
कोरबा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी श्री रामनाथ कश्यप लंबे समय से अपने परिवार का जॉब कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने लगभग पांच माह पूर्व ग्राम पंचायत में जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, किंतु निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने के कारण जॉब कार्ड जारी नहीं हो पाया। जॉब कार्ड के अभाव में उनका परिवार मनरेगा/वीबी जी राम जी सहित रोजगार आधारित शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित था।
समस्या के समाधान के लिए श्री रामनाथ कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि  नए जॉब कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया गया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी थी।
आवेदन प्राप्त होने के बाद जनपद पंचायत कोरबा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्यवाही की गई। प्रक्रिया पूर्ण होने पर परिवार का नवीन जॉब कार्ड तैयार किया गया तथा अधिकारियों द्वारा श्री रामनाथ कश्यप के निवास पहुंचकर उन्हें जॉब कार्ड प्रदान किया गया।
जॉब कार्ड प्राप्त होने पर श्री रामनाथ कश्यप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ है। अब उनका परिवार रोजगार संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। जिससे आमजनो को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी