Ro no D15139/23

संबल केंद्र की मदद से दिव्यांग सुरेखा रगेनकर को मिला संबल निःशुल्क मरम्मत सेवा से फिर सुचारू हुआ बैटरी चालित ट्रायसिकल

रायपुर, 24 जून 2026/ समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित संबल केंद्र, रायपुर द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरणों की मरम्मत की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में भाठागांव निवासी दिव्यांग हितग्राही श्रीमती सुरेखा रगेनकर को संबल केंद्र की सहायता से उनके बैटरी चालित ट्रायसिकल की मरम्मत कर पुनः उपयोग योग्य बनाया गया है।

श्रीमती रगेनकर अपने दैनिक आवागमन एवं आवश्यक कार्यों के लिए बैटरी चालित ट्रायसिकल का उपयोग करती हैं। साथ ही वे जिला न्यायलय रायपुर परिसर में संचालित “दिव्यांग टी एक्सप्रेस” में कार्यरत हैं इस कार्य से उन्हें नियमित आय प्राप्त होती है जिससे वे अपने परिवार के भरण – पोषण में योगदान भी दे रही हैं | ट्रायसिकल खराब हो जाने के कारण उन्हें आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। जानकारी मिलने पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संबल केंद्र से संपर्क किया।

संबल केंद्र के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा ट्रायसिकल का परीक्षण कर उसमें आई तकनीकी खराबियों की पहचान की गई। आवश्यक मरम्मत कार्य करते हुए चार्जिंग सॉकेट, ब्रेक एवं वायरिंग संबंधी समस्याओं को दूर किया गया, जिसके बाद ट्रायसिकल को पुनः सुचारू रूप से संचालित करने योग्य बना दिया गया।

ट्रायसिकल के पुनः चालू होने से श्रीमती रगेनकर को आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि अब वे अपने दैनिक कार्य स्वतंत्र रूप से कर पा रही हैं। उन्होंने निःशुल्क मरम्मत सुविधा के लिए समाज कल्याण विभाग एवं संबल केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले “धन्यवाद विष्णु भैया”

    कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 सितम्बर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार