Ro no D15139/23

कलेक्टर आकाश छिकारा ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कहा महारानी अस्पताल का गौरवशाली इतिहास, स्टाफ इसके गौरव के अनुरूप करें कार्य

जगदलपुर 24 जून 2026/ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और मरीज-हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा मंगलवार को महारानी जिला अस्पताल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की ऐतिहासिक महत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि महारानी अस्पताल का अपना एक बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है, इसलिए यहाँ तैनात सभी चिकित्सक, अधिकारी और अन्य स्टाफ इसके गौरव और प्रतिष्ठा के अनुरूप ही पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री छिकारा ने अस्पताल के लगभग हर महत्वपूर्ण विभाग का सघन मुआयना किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, हेल्प डेस्क, आयुष्मान कक्ष, बाह्य रोग विभाग पंजीयन कक्ष, दवा वितरण कक्ष और ईसीजी कक्ष जैसी प्राथमिक सेवाओं को देखा। इसके बाद वे सघन चिकित्सा एवं सर्जरी से जुड़ी इकाइयों आईसीयू, सर्जिकल गहन चिकित्सा इकाई, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे कक्ष, डायलिसिस इकाई तथा बर्न एवं ट्रामा इकाई की व्यवस्थाओं को परखा। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने कादम्बिनी मातृ शिशु देखभाल केंद्र, प्रसव पूर्व देखभाल वार्ड, प्रसव पश्चात देखभाल वार्ड, प्रसूति ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स, शिशु रोग विभाग तथा नवजात एवं शिशु गहन चिकित्सा इकाई का भी विशेष रूप से निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने नेत्र रोग विभाग अम्बक और फिजियोथैरेपी विभाग का भ्रमण कर वहाँ मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संवेदनशीलता के साथ विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल द्वारा दिए जा रहे इलाज, दवाओं की निःशुल्क उपलब्धता और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के व्यवहार के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया। मरीजों से बातचीत के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ओपीडी और पंजीयन काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन हेतु सभी मरीजों को जारी पर्ची में नंबर (टोकन) दर्ज किया जाए, उन्हें बैठने की उचित व्यवस्था दी जाए और नंबर के अनुसार ही क्रमबद्ध तरीके से डॉक्टरों के कक्ष में प्रवेश दिया जाए। वहीं नेत्र रोग विभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी चिन्हांकित दृष्टिदोष से पीड़ित लोगों को अनिवार्य रूप से नेत्रोपचार से लाभांवित करना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुरूप सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ करने के लिए तत्काल सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री वदथ्यावत यशवंत नायक, सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी, अस्पताल सलाहकार डॉ. एनके ओझा सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात