Ro no D15139/23

सड़कों पर लोहे के पहिए (केजव्हील) वाले ट्रैक्टर चलाने पर होगी कार्रवाई कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिए सख्त निर्देश

 

जगदलपुर 25 जून 2026/ जिला प्रशासन अब सड़कों की सेहत बिगाड़ने और हादसों को न्योता देने वाले लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा इस बारे में जारी कड़े दिशा-निर्देशों के तहत खेतों में इस्तेमाल होने वाले लोहे के नुकीले पहियों (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों को सामान्य और सीमेंट की सड़कों पर दौड़ाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर जनहित याचिका के आदेशों और लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी हालिया दिशा-निर्देशों के परिपालन में यह सख्त कदम उठाया गया है। ऐसा करते पाए जाने पर अब ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के खिलाफ सीधे चालानी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग के मुताबिक किसान अक्सर खेतों में जुताई के लिए ट्रैक्टरों में लोहे के रिंग या दोहरे पिंजरों वाले पहिए (केजव्हील) लगाते हैं, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर इन्हें हटाए बिना ही वाहनों को सीधे डामर और सीमेंट की मुख्य सड़कों या राष्ट्रीय राजमार्गों पर दौड़ा दिया जाता है। बिना रबर टायर के इन लोहे के नुकीले पहियों के चलने से सड़कें बुरी तरह उखड़ और टूट रही हैं, जिससे न केवल सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है बल्कि आम राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है, जो मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसे मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर के निर्देशों के तहत अब इस मुहिम को सिर्फ दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसके समानांतर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों को मोटरयान नियमों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे खुद इन नियमों के प्रति सचेत और जागरूक हो सकें। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद अब जिला व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुहिम के तौर पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खेतों से निकलते ही ट्रैक्टरों से लोहे के केजव्हील को हटाना अनिवार्य होगा और यदि कोई भी ट्रैक्टर बिना रबर टायर के सड़कों पर दौड़ता पाया गया, तो जुर्माने के साथ वाहन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों और किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़कों को सुरक्षित रखने में सक्रिय सहयोग करें।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने एवं गन्ना उद्योग के सुदृढ़ीकरण हेतु सदन का किया ध्यानाकर्षण

    ▪️प्रदेश में पर्यटन स्थलों व आदिवासी क्षेत्र के विकास एवं उर्वरक की उपलब्धता और किसानों के भुगतान के विषय में किया प्रश्न*   छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया…

    Read more

    जिले में एक दिन में आयोजित हुई100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर सभाएं

    *- जिले में अब तक 4 हजार से अधिक हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापित*   *- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी, विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण