Ro no D15139/23

पोलियो, स्टॉप डायरिया एवं कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों पर राज्य स्तर पर मंथन

टास्क फोर्स समिति की बैठक में शत-प्रतिशत कवरेज और विभागीय समन्वय पर जोर

रायपुर, 25 जून 2026/प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े तीन प्रमुख जनस्वास्थ्य अभियानों- राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, स्टॉप डायरिया अभियान तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नया रायपुर में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त-सह-संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने की।

बैठक में 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले स्टॉप डायरिया अभियान तथा 10 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुक्त श्री संजीव कुमार झा ने इन अभियानों को बाल स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताते हुए लक्षित हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अंतर्गत पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने, स्टॉप डायरिया अभियान के माध्यम से डायरिया से बचाव एवं उपचार के लिए ओआरएस और जिंक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों, शहरी बस्तियों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय प्रशासन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

श्री झा ने बताया की अभियानों की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता, प्रभावी निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों, विकास सहयोगी संस्थाओं तथा स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में एसएचएसआरसी, डब्ल्यू एच ओ, न्यूट्र्शिियन इंटरनेशनल, यूएनडीपी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव साझा किए।

  • Related Posts

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया