Ro no D15139/23

नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी  पी. नरहरि ने कोंडागांव में किसानों और बिहान की महिलाओं से किया संवाद

आधुनिक खेती, पशुपालन और महिला स्वरोजगार पर दिया विशेष जोर

रायपुर, 25 जून 2026/ नीति आयोग भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी  पी. नरहरि ने कोण्डागांव जिले के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन बुधवार को विभिन्न विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों, बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) की महिलाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। श्री नरहरि सबसे पहले कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मसौरा पहुंचे, जहां उन्होंने किसान श्री जितेन्द्र दीवान के खेत में ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग पद्धति से की जा रही सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। किसान ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग से उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस पर श्री नरहरि ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को राज्य से बाहर एक्सपोजर विजिट कराई जाएं और उन्हें अपने उत्पादों के लिए सीधे खरीदारों से जोड़ा जाए, ताकि बिचौलियों की भूमिका कम हो और किसानों को उचित लाभ मिल सके। इसके बाद श्री नरहरि आरसेटी पहुंचे, जहां बिहान मिशन के अंतर्गत पशु सखियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उन्हें प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आय वृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आरसेटी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे वर्ष का प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया जाए और इसे अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाया जाए।

श्री नरहरि ने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एचआरपी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा केंद्र के प्रभावी संचालन और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शामपुर का भी निरीक्षण किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों से चर्चा करते हुए उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करते हुए आदिवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। श्री नरहरि का यह दौरा शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने छत्तीसगढ़ के विद्यालय प्रमुखों का मंथन

      छात्रहित में योजनाएं बनाने और संस्कृत के प्रचार-प्रसार को जनभागीदारी से मजबूत करने पर जोर रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में संस्कृत शिक्षा को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के…

    Read more

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर ​रायपुर,07 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया