Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से श्रमिक की पुत्री के सपनों को मिली उड़ान प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर मिली 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

जिले के चौबे कॉलोनी निवासी एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिक श्री भारत लाल साहू की पुत्री सुश्री काजल साहू ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत उन्हें 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा दोपहिया वाहन क्रय करने हेतु 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस प्रकार उन्हें कुल 2 लाख रुपये की सहायता राशि 5 जून 2026 को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदान की गई।

श्री साहू ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के करण उन्हें अपनी पुत्री की शिक्षा-दिक्षा में व्यय करने में कठिनाई होती थी, लेकिन योजना से प्राप्त सहायता से अब उनकी पुत्री की शिक्षा-दीक्षा का खर्च वहन करने में मदद मिलेगी तथा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक चिंता भी कम होगी।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया सघन निरीक्षण

      विकास कार्यों की समीक्षा कर 74 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को दिए आवश्यक निर्देश अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/   जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आकांक्षी…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

    मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई   रायपुर, 1 सितंबर 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार