Ro no D15139/23

पल्स पोलियो और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में ही अनिवार्य रूप से एएनसी एंट्री करने के निर्देश

जगदलपुर 25 जून 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में जिला टीकाकरण अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगामी पल्स पोलियो अभियान, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और आरसीएच पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने पड़ोसी देशों में पोलियो के सक्रिय मामलों का हवाला दिया और विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आगामी 28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कोल्ड चेन प्रबंधन और वैक्सीन की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वैक्सीन वायल मॉनिटर स्टेज 2 तक ही उपयोगी होता है, इसलिए वैक्सीन वायल की एक्सपायरी डेट और एमएफके की बारीकी से जांच करने के बाद ही एक-एक कर वायल खोली जाए। साथ ही कोल्ड चेन बनाए रखने के लिए केवल फ्रोजन यानी जमे हुए आइस पैक का ही उपयोग करने और उन्हें बार-बार बाहर न निकालने के निर्देश दिए गए। अभियान के पहले दिन बूथों पर 95 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है, जिसका शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इस महाअभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराई जाएगी और स्कूली रैलियां भी निकाली जाएंगी। डॉ. मैत्री ने कोई भी बच्चा न छूटे के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि दूसरे और तीसरे दिन चलाए जाने वाले होम विजिट यानी घर-घर दस्तक अभियान के दौरान रास्ते, खेत-खलिहान और ईंट-भट्टों जैसे दुर्गम स्थलों पर मौजूद हर एक बच्चे को कवर किया जाए। इसके लिए सुपरवाइजरों को बूथों का दौरा कर सही मार्किंग जांचने और हर क्षेत्र में 10 घरों का क्रॉस-वेरिफिकेशन करने की जिम्मेदारी दी गई है, और यदि किसी क्षेत्र के 2 से 3 घरों में गलत मार्किंग या फॉल्स-पी पाया जाता है, तो वहां दोबारा मुस्तैदी से होम विजिट कराई जाएगी।

इसी क्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण नाग ने मैदानी अमले को चिह्नांकित गांवों में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्षित गांवों में आरडी किट के जरिए पूरी आबादी की शत-प्रतिशत जांच की जाए और उसकी ऑनलाइन एंट्री तत्काल सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत प्रत्येक गुरूवार को 10 बजे, 10 हफ्ता, 10 मिनट के नारे के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की गई। इस अभियान के अंतर्गत सभी संस्थाओं, कार्यालयों और घरों में ड्राय-डे मनाया जाएगा, जिसके तहत कूलर, गमले, टायर और मिट्टी के घड़ों में जमा पानी को खाली कराया जाएगा ताकि वर्षा ऋतु में होने वाली मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया और डेंगू के मच्छर व लार्वा न पनप सकें।

बैठक के अंतिम चरण में उप स्वास्थ्य केंद्रवार आरसीएच और एचएमआईएस पोर्टल पर डेटा एंट्री की भी कड़ी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में ही अनिवार्य रूप से एएनसी एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव यानी प्रसव अस्पतालों में ही कराने और नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद जीरो डोज के तहत हेपेटाइटिस-बी, पोलियो और बीसीजी के टीके समय पर लगाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में बीपीएम राजेंद्र बघेल, बीई जिली मंडावी समेत क्षेत्र के सभी सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ और आरएचओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार