Ro no D15139/23

हरित खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने किसानों को किया जा रहा जागरूकः डॉ. संदीप शर्मा ढैंचा, सनई एवं मूंग जैसी दलहनी फसलों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में होगा सुधार, रासायनिक उर्वरकों पर घटेगी निर्भरता

अम्बिकापुर 26 जून 2026/   इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक विस्तार डॉ. एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार तथा कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को हरित खाद (ग्रीन मैन्योरिंग) के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि करना है।

कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को हरित खाद के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि ढैंचा, सनई एवं मूंग जैसी दलहनी फसलों को 40 से 45 दिनों की अवस्था में खेत में पलटकर हरित खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि ढैंचा, सनई एवं मूंग जैसी दलहनी फसलें राइजोबियम जीवाणुओं की सहायता से वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कर लगभग 50 से 55 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर भूमि में उपलब्ध कराती हैं। इससे मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है तथा रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हो जाती है।

उन्होंने बताया कि हरित खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में सुधार, जल धारण क्षमता में वृद्धि तथा लाभकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ती है। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ भूमि की दीर्घकालीन उत्पादकता भी बनी रहती है। यह पद्धति किसानों के लिए कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प है।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील की कि वे खरीफ फसलों की बुवाई से पूर्व अपने खेतों में हरित खाद का उपयोग अवश्य करें। इससे खेती की लागत कम होगी, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी तथा मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होगा। कार्यक्रम के अंत में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, सरगुजा के वैज्ञानिक श्री पांडु राम पैकरा, डॉ. एस. पी. गुप्ता, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. विवेक कुमार सांडिल्य, श्री लीलाधर साहू एवं श्री विरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार