Ro no D15139/23

खाद्य कारोबारियों के लिए 30 जून को जशपुर में लगेगा एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर नए लाइसेंस, पंजीयन, नवीनीकरण एवं संशोधन सहित सभी प्रक्रियाओं की मिलेगी जानकारी और सहायता

 

जशपुरनगर 29 जून 2026/ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्य कारोबारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, जशपुर द्वारा 30 जून 2026 को जिला पंचायत कार्यालय के संवाद सभागार कक्ष क्रमांक 13, जशपुर में एफएसएसएआई (FSSAI) खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का संचालन सुबह 11;00 बजे से शाम 5;00 बजे तक किया जाएगा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों, व्यापारिक संगठनों एवं संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि किराना दुकान, खुदरा एवं थोक व्यापार, डिस्ट्रीब्यूटर, खाद्य विनिर्माता, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, डेयरी, फल-सब्जी विक्रेता, मेडिकल शॉप, मटन-चिकन शॉप, राइस मिलर्स, सूक्ष्म एवं लघु खाद्य उद्योग, कैटरर्स तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित खाद्य पदार्थों के व्यवसाय से जुड़े सभी कारोबारियों के लिए यह शिविर उपयोगी रहेगा।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 की धारा 31 (1) एवं (2) के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीयन के खाद्य कारोबार प्रारंभ या संचालित नहीं कर सकता। वहीं अधिनियम की धारा 63 के तहत बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण, विक्रय, भंडारण अथवा वितरण करने पर 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए सभी खाद्य कारोबारियों के लिए नियमानुसार एफएसएसएआई लाइसेंस अथवा पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देश तथा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस एवं पंजीयन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
शिविर में FSSAI खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन संबंधी सहायता
नए एफएसएसएआई खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए आवेदन संबंधी जानकारी एवं सहायता, जारी लाइसेंस एवं पंजीयन में नियमानुसार संशोधन, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन का नवीनीकरण, वार्षिक 1.50 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य पंजीयन संबंधी मार्गदर्शन एवं
1.50 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक के वार्षिक टर्नओवर वाले खाद्य कारोबारियों के लिए एफएसएसएआई खाद्य लाइसेंस हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी एवं सहयोग। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी पात्र खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी कार्य पूर्ण करें तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान