Ro no D15139/23

विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता: समय पर उपलब्ध कराई गई अंकसूची नियमित रूप से संचालित हुई पढ़ाई

 जशपुरनगर 29 जून 2026/ जिला शिक्षा विभाग ने  बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट हस्तलिखित संबंधी प्राप्त शिकायतों के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने कहा है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की गई थीं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के प्रवेश, अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित न हों, इसके लिए विभाग द्वारा उपलब्ध डिजिटल परिणामों के आधार पर अस्थायी अंक विवरण उपलब्ध कराया गया था। यह केवल एक अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्था थी, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज मिल सकें। उन्होंने बताया कि तकनीकी एवं मुद्रण संबंधी कारणों से मूल अंकतालिकाओं के वितरण में कुछ विलंब हुआ था, जिसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 15 जून 2026 को कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा की मूल अंकसूचियाँ संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों में यह बताया गया है कि शिक्षक पढ़ाई छोड़कर केवल मार्कशीट तैयार करने में लगे रहे, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस से ही जिले के सभी विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययन-अध्यापन संचालित होता रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के हित में अतिरिक्त प्रशासनिक दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि जिला एवं विकासखंड स्तर पर लगातार निगरानी रखी गई तथा मूल अंकतालिकाएँ उपलब्ध होते ही उन्हें संबंधित विद्यालयों तक पहुँचाने की कार्रवाई की गई। साथ ही सभी विकासखंडों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया था कि अंकसूची के अभाव में किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश बाधित न होने पाए। आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित अंक विवरण भी उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित पूरी तरह सुरक्षित रहे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया-साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत, रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी हुआ आसान एक ही प्रक्रिया में पंजीयन, तत्काल नामांतरण और मोबाइल पर मिली रजिस्ट्री की प्रति

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/    कभी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए अधिक समय लगना और उसके बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करना नागरिकों के लिए परेशानी का…

    Read more

    ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत दरिमा में विविध स्वच्छता गतिविधियां आयोजित

    अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2026/   ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के तहत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत “एक…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग