Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र का किया निरीक्षण,  स्वास्थ्य  सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से की चर्चा, उपचार, भोजन और सुविधाओं की ली जानकारी
अव्यवस्थाओं पर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

कोरबा, 03 जुलाई 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पताढ़ी स्थित सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र का निरीक्षण कर  स्वास्थ्य  सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के मामलों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं एवं एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) में स्थापित न्यू बॉर्न बेबी वार्मर का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री दुदावत महिला वार्ड एवं आईपीडी वार्डों में पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित बीएमओ श्री दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस.एन. केसरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात