Ro no D15139/23

किसानों के हित में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल की बड़ी कार्रवाई : पान सीड्स प्रा. लि. के 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय पर प्रतिबंध, कारण बताओ नोटिस जारी

धमतरी, 04 जुलाई 2026/ खरीफ मौसम में किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने तथा बीज वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने आज धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम बंजारी स्थित मेसर्स पान सीड्स प्रा. लि. के बीज प्रोसेसिंग एवं भंडारण परिसर में औचक निरीक्षण किया। संचालक कृषि श्री राहुल देव (भा.प्र.से.) के निर्देशन में संचालनालय कृषि एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में विभिन्न अनियमितताएं सामने आने पर लगभग 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय, आपूर्ति एवं उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है तथा संबंधित फर्म को तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित कंपनी द्वारा बीजों की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग संबंधी जानकारी जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। साथ ही लाइसेंस में स्वीकृत किस्मों के अतिरिक्त अन्य किस्मों के बीजों का भंडारण, पैकेजिंग सामग्री का उपयोग एवं वितरण से संबंधित अनियमितताएं भी पाई गईं। इसके मद्देनजर परिसर में उपलब्ध कच्चे एवं ग्रेडेड धान बीज के साथ समस्त पैकेजिंग सामग्री के विक्रय, आपूर्ति एवं उपयोग पर रोक लगा दी गई। इसके अतिरिक्त पैक्ड धान बीज के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण हेतु राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता तथा बीज अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण दल में संचालनालय कृषि से श्री मयंक बघेल, उप संचालक कृषि एवं श्री जितेन्द्र ठाकुर, सहायक संचालक कृषि तथा जिला स्तर से श्री रामकुमार साहू, कृषि विकास अधिकारी एवं बीज निरीक्षक, श्री चेश कुमार सार्वा, कृषि विकास अधिकारी, श्री मयंक नागवंशी एवं श्री आदित्य कुमार मेश्राम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिहार की 48 वर्षीय महिला की अम्बेडकर अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी

      मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख नसों में था ब्लॉकेज, अत्यधिक अनियंत्रित ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के बाद की गई बीटिंग हार्ट कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) आयुष्मान…

    Read more

    माता कौशल्या धाम के कॉटेज के संचालन के लिए तीन बार निविदा, न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिलने से हुई निरस्त

      पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने की लगातार पहल, अब लीज पर संचालन की प्रक्रिया प्रस्तावित रायपुर, 1 सितंबर 2026। माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार