Ro no D15139/23

नवाटोली में श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का हुआ शुभारंभ, 5 लोगों को वितरित किए गए लर्निंग लाइसेंस

जशपुरनगर 08 जुलाई 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर के नवाटोली स्थित श्रीजी परिवहन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ विगत दिवस 05 जुलाई 2026 को उप पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी  जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस नवीन केन्द्र के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी सेवाओं एवं अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को सरल एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर कुल 05 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस एवं हेलमेट वितरित किए गए। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालक, जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। नवीन केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को परिवहन संबंधी सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

  • Related Posts

    सांसद  चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक संपन्न

      योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विभागवार हुई विस्तृत चर्चा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्धता सुनिश्चित करें, खाद विक्रय केंद्रों की लगातार जांच कर आवश्यक कार्रवाई…

    Read more

    निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर दिया जोर

      ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण कोरबा, 8 जुलाई 2026/जिले में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है