Ro no D15139/23

वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

कोल्हुआ में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 398 ग्रामीणों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार

रायपुर , 10 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनस्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के तहत वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हुआ में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 398 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर में मौसमी बीमारियों से प्रभावित 100 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही लगभग 40 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, 50 से अधिक लोगों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। विभिन्न सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयां तथा जरूरतमंद मरीजों के रक्त नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर के दौरान मलेरिया, क्षय रोग (टीबी), कुष्ठ रोग एवं त्वचा संबंधी बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की। ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, संतुलित आहार, नशा मुक्ति तथा वर्षा ऋतु में संक्रमणजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
शिविर का प्रमुख आकर्षण वैज्ञानिक उपचार के प्रति जनजागरूकता रहा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप, बिच्छू अथवा अन्य विषैले जीव-जंतुओं के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तत्काल निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपचार कराएं, जिससे गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के विशेष स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके गांव के समीप ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा उपचार के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वर्षा ऋतु के दौरान ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान

      केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया सम्मानित, बच्चों की सुरक्षा के लिए विकसित किया अनूठा इलेक्ट्रिक प्रेस मॉडल छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं नवाचार और विज्ञान…

    Read more

    सक्षम योजना से कमलेश्वरी यादव के स्वरोजगार को मिला संबल दो लाख रुपये के ऋण से डेली नीड्स दुकान के विस्तार की तैयारी

      रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में मददगार बन रही हैं। महिला एवं…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी