Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बिरही पानी की तस्वीर, 129 घरों में पहुंचा नल का पानी

 

जशपुरनगर 10  जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर घने जंगलों से घिरा सीमांत ग्राम बिरहीपानी में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से अब हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। भौगोलिक रूप से दुर्गम होने के कारण लंबे समय तक यहां मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो पाया था।
जल जीवन मिशन के लागू होने से पूर्व ग्रामवासी अपनी दैनिक पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मुख्य रूप से हैंडपंप, कुएं एवं ढोढ़ी जैसे पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर थे। गर्मी के मौसम में इन स्रोतों का जलस्तर घट जाने से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था। कई बार ग्रामीणों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों की अधिक खपत होती थी। इसका सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं एवं बच्चों पर पड़ता था। असुरक्षित जल के उपयोग से जल जनित बीमारियों की संभावना बनी रहती थी।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में संगठित पाइप जल प्रदाय व्यवस्था विकसित की गई। योजना के तहत 4 उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण कर संपूर्ण ग्राम में पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया गया। इसके माध्यम से गांव के सभी 129 घरों में क्रियाशील फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
वर्तमान में ग्राम के सभी परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इससे महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है। अब वे परिवार, बच्चों की देखभाल तथा अन्य आजीविका संबंधी कार्यों के लिए अधिक समय दे पा रही हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आई है तथा बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ी है।
ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से योजना के संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से जलापूर्ति प्रणाली का सुचारू संचालन हो रहा है।
ग्रामवासी इस परिवर्तन से अत्यंत संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि घर जल की सुविधा ने उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाया है। ग्राम बिरही पानी की यह सफलता दर्शाती है कि यदि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहभागिता सुनिश्चित हो, तो दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं साकार की जा सकती हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल