Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माणाधीन जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश जूदेव चौक और तालाब बनेंगे शहर के आकर्षण का नया केंद्र

 जशपुरनगर 10 जुलाई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को पत्थलगांव में निर्माणाधीन जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जूदेव चौक का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि यह नगर की पहचान के अनुरूप एक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्थल के रूप में विकसित हो। पत्थलगांव से अंबिकापुर जाने वाली मार्ग पर पत्थलगांव बस स्टैंड से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर लगभग 31.13 लाख रुपये की लागत से जूदेव चौक का निर्माण कराया जा रहा है।

चौक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के समीप एक आकर्षक मिनी गार्डन विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही बेहतर प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक पेंटिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से चौक को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास ने इसके पश्चात जूदेव चौक के समीप निर्माणाधीन बीटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जूदेव चौक एवं बीटीआई तालाब का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा नगर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पत्थलगांव श्री ऋतुराज सिंह बिसेन, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोहम्मद जावेद खान, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमल कांत श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सं.क्र./1240/रविन्द्र फोटो क्रमांक 08 से 09

  • Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिलाई सदस्यता, कहा : संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी

      रायपुर। छत्तीसगढ़ के अन्तागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल