Ro no D15139/23

सेवा सेतु पोर्टल ने आसान की उच्च शिक्षा की राह एक दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र

 

रायपुर. 14 जुलाई 2026. डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल सेवा सेतु पोर्टल अब युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनता जा रहा है। इसका एक प्रेरक उदाहरण बेमेतरा के नवागढ़ विकासखण्ड में देखने को मिला।

नवागढ़ के वरुण को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि निकट थी और समय पर प्रमाण पत्र न मिलने की चिंता उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। ऐसे में उन्होंने अपने निकटस्थ सेवा सेतु केंद्र में संपर्क किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता प्रदान की।

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित राजस्व अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन किया गया। डिजिटल प्रक्रिया के कारण पूरा काम तेजी से पूरा हुआ और मात्र एक दिन के भीतर वरुण को डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही उन्होंने समय पर कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली।

वरुण बताते हैं, “कॉलेज एडमिशन को लेकर मैं बहुत चिंतित था, क्योंकि निवास प्रमाण पत्र के बिना प्रवेश संभव नहीं था। सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केंद्र के सहयोग से मुझे एक दिन में प्रमाण पत्र मिल गया। इससे मेरा समय भी बचा और प्रवेश प्रक्रिया भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई। मैं इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।”

वरुण की यह कहानी दर्शाती है कि सेवा सेतु पोर्टल केवल एक डिजिटल व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने वाला प्रभावी माध्यम बन चुका है। विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह पहल शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक शासकीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बना रही है।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की जानकारी तथा डिजिटल प्रमाण पत्र जैसी सुविधाओं का लाभ घर के निकट ही प्राप्त कर रहे हैं। यह व्यवस्था डिजिटल छत्तीसगढ़ और सशक्त नागरिक की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण