Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट धड़कन के तहत 6,224 बच्चों की जांच, तीन बच्चों का सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफल

रायपुर, 16 जुलाई 2026/
दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल जिला नारायणपुर में बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 को प्रोजेक्ट धड़कन की शुरुआत की गई। ताकि गंभीर हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार कराया जा सके। योजना के अंतर्गत आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। अब तक कुल 6,224 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।

जांच के दौरान हृदय संबंधी गंभीर समस्या से ग्रसित 03 बच्चों की पहचान की गई। इनमें पारुल दुग्गा (1.5 वर्ष), नायशा (3 वर्ष) एवं अनुष्का मंडावी (5 वर्ष) शामिल हैं। आरबीएसके टीम द्वारा आवश्यक जांच एवं परामर्श के बाद इन बच्चों को सत्य साईं हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तीनों बच्चों का सफल एवं निःशुल्क हृदय ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार है और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हैं। यह उपलब्धि प्रोजेक्ट धड़कन एवं आरबीएसके टीम की सक्रिय कार्यप्रणाली, समय पर स्क्रीनिंग तथा त्वरित रेफरल व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच निरंतर जारी है। योजना का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीडित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जी सकें। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। यदि बच्चे में सांस फूलना, जल्दी थक जाना, वजन कम बढ़ना अथवा बार-बार बीमार पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य कराएं।

  • Related Posts

    देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ के पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम दुर्ग जिले के उरला (कुम्हारी) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) द्वारा आयोजित दुग्ध किसान सम्मेलन…

    Read more

    सड़क दुर्घटना में मृत 4 व्यक्तियों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

    राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। छुरिया तहसील अंतर्गत ग्राम भोलापुर से शिकारीमहका के बीच हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम गहिराभेड़ी एवं भोलापुर के मृत 4 व्यक्तियों के परिजनों को उनके निवास…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग